फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बॉक्सिंग में मानसी मलिक बनीं खिलाड़ियों के लिए मिसाल

Tue, 18 Nov 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मानसी 
विज्ञापन
करनाल। बॉक्सिंग में मानसी मलिक खिलाड़ियों के लिए मिसाल बन गई हैं। मानसी को पहलवानी व मुक्केबाजी के परिवार से मिले। उनके परिवार में पहलवानी और मुक्केबाजी के कई खिलाड़ी हैं। वह अभी 14 साल की हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के दम पर जिले व अभिभावकों का नाम रोशन कर रही हैं। मानसी का मुक्केबाजी कॅरिअर 12 साल की उम्र में शुरू हुआ था। स्कूली स्तर की प्रतियोगिता में मानसी ने कई उपलब्धियां पाई हैं। दो साल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए-नए कीर्तिमान बना चुकी हैं। मानसी ने बताया कि खेल में हार व जीत तो होती रहती है। प्रत्येक मैच से कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। मानसी के पिता राजबीर मलिक ने बताया कि मानसी में बचपन से ही बेहतर मुक्केबाज के गुर रहे हैं। हम उसे अखाड़े में कुश्ती का अभ्यास करवाते लेकिन मानसी वहां भी अपने पंच का दम दिखाने से नहीं चूकती थी। संवाद
विज्ञापन



उपलब्धियां

2025 इंडिया ट्रायल में स्वर्ण पदक
2025 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक

2024 एशियन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक
2024 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

2024 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें