फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मुक्केबाज गोरिश ने पंचों की बौछार कर प्रतिद्वंद्वी को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी के उभरते सितारे गोरिश पूजानी ने बरेली में आयोजित राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गोरिश ने पश्चिम बंगाल के मुक्केबाज साकिर अहमद पर एक तरफ पंचों की बौछार करते हुए उन्हें 4-1 से मात दी। आज उनका सेमीफाइनल भारतीय आर्मी के मुक्केबाज सचिन के साथ होना है।
कोच कीमत सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता पांच से 13 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित की जा रही है। इसमें 28 राज्यों से करीब 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है जिसमें भारतीय सेना, पुलिस बल के जवान और विभिन्न राज्यों के मुक्केबाज शामिल है।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता के लिए करनाल के दो बेहतरीन मुक्केबाजों गोरिश पूजानी और गंगा ने हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में क्वालीफाई किया था। हालांकि इस प्रतियोगिता में गंगा बेहतर नहीं कर पाए वह इससे बाहर हो चुके हैं। अब करनाल के कर्ण स्टेडियम का इकलौता मुक्केबाज गोरिश अपने पंच के दम पर अपनी जगह पक्की किए हुए है।
विज्ञापन

रविवार को उनका कड़ा मुकाबला सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय सेना के जवान सचिन कि साथ होना है। इस मुकाबले में भी गोरिश का जीतना तय है, गोरिश बेहतर पंच के साथ-साथ अपने बचाव के लिए भी रिंग में सक्रिय रहता है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें