फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक और वारदात की फिराक में थे मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाश

विज्ञापन
70.... शराब के ठेके पर फायरिंग करते आरोपी आर्काइव
विज्ञापन
करनाल। इंद्री रोड पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश रंबा निवासी प्रिंस और तखाना के मोहित ने 2 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित शराब ठेके पर फायरिंग की थी। मंगलवार की रात को दोनों एक और वारदात की फिराक में निकले थे, जब पुलिस ने उन्हें काबू करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। दोनों आरोपी नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

उपचार पूरा होने के बाद दोनों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेगी। वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की दिनभर तलाश जारी रही। बुधवार की शाम को कुरुक्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
डीएसपी राजीव कुमार का कहना है कि रिमांड के दौरान ही दोनों से पूछताछ की जाएगी। मंगलवार की रात को सीआईए-2 के प्रभारी प्रवीन कुमार की टीम को इनपुट मिला था कि दो बदमाश रंबा और कुराली के पास स्पलेंडर बाइक पर आएंगे। जोकि वारदात करने की फिराक में हैं। इसके बाद टीम ने नाकाबंदी की। बाइक पर आता देख दोनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए रोकने की कोशिश की तो वे चकमा देकर भागने की कोशिश की। इसके बाद दोबारा जब उनकी घेराबंदी करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। आरोपियों को चेतावनी देते हुए जवाबी कार्रवाई की तो उनकी टांग पर लगी। प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने कबूला है कि दो सितंबर को शराब ठेके पर उन्होंने ही फायरिंग की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार रखने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बिना नंबर प्लेट की बाइक पर थे आरोपी

मंगलवार की रात को वारदात के समय प्रिंस बाइक चल रहा था, जबकि मोहित पीछे बैठा था। मोहित ने पुलिस पर पहले फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायर किया तो दोनों आरोपियों की टांग पर गोली लगी और वे बाइक से नीचे गिर गए। दोनों बिना नंबर की काली स्प्लेंडर बाइक पर नीलोखेड़ी से रंबा-इंद्री की तरफ आए थे। उनके हाथ में अवैध हथियार था।



पुलिस से बोले, रोकने की कोशिश की तो गोली चलाएंगे

इंद्री रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे मोहित ने चिल्लाकर कहा कि उसके पास पिस्तौल है और कोई रोकने की कोशिश करेगा तो गोली मार देगा। इसके बाद आगे जाकर दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर दो फायर किए। एक गोली सरकारी गाड़ी के बोनट और दूसरी आगे के हिस्से के शीशे में लगी।



ठेके के शीशे हो गए थे चकनाचूर

दो सितंबर की रात नकाबपोश दो बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं। ठेके तक पैदल आए दोनों आरोपी महज 10 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। गनीमत रही कि पांच राउंड चली गोलियां ठेके के किसी कर्मचारी को नहीं लगी लेकिन ठेके के बाहर लगे शीशे पूरी तरह से चकनाचूर हो गए। ठेके पर लगे सीसीटीवी रिकाॅर्ड फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।



रोहित गोदार गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

वारदात के दो दिन बाद रोहित गोदारा-गोल्डी बरार की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट शेयर हुआ। जिसमें रोहित गोदारा गैंग से जुड़े विरेंद्र चारण, नवीन बॉक्सर और सोनू तिवारी ने करनाल शराब ठेके पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि जो दो दिन पहले करनाल में शराब ठेके पर फायरिंग हुई है, उसकी भी जिम्मेदारी हम लेते हैं। जो भी यह शराब ठेकेदार है, जो हमारा फोन नहीं उठा रहा है उनका सभी का भी यही अंजाम होगा।


रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ की जाएगी कि वारदात में कौन-कौन शामिल थे। किसके कहने पर वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। किस गैंग से आरोपी जुड़े हैं, इसका खुलासा रिमांड पर लेने के बाद होगा। - राजीव कुमार, डीएसपी करनाल
विज्ञापन



70.... शराब के ठेके पर फायरिंग करते आरोपी आर्काइव

70.... शराब के ठेके पर फायरिंग करते आरोपी आर्काइव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें