फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दोनों आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर भेजा, तीसरे की गिरफ्तारी के प्रयास

Fri, 24 Apr 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
 सूरज की हत्या का आरोपी राहुल पुलिस गिरफ्त में।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। गोंदर गांव में हुए सूरज हत्याकांड में निसिंग थाना पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों कुलदीप और राहुल को अदालत में पेश किया जहां से दोनों का चार दिन का रिमांड मंजूर किया गया है। इसके अलावा तीसरे आरोपी के बारे में भी जानकारी लेकर गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा। हालांकि पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


निसिंग थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को सूरज की हत्या में शामिल आरोपी राहुल को निसिंग क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वहीं पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कुलदीप का चार दिन का रिमांड भी पूरा हुआ था। अब दोनों का चार दिन का रिमांड मंजूर किया गया है। पुलिस जल्द मामले में शामिल तीसरे आरोपी गोविंदा की गिरफ्तारी करेगी। इसके अलावा अगर आरोपियों के पास अन्य हथियार मिले तो वह भी बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें