फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर होंगे बूथों के चुनाव : गुप्ता

Sun, 29 Dec 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मन की बात सुनने के साथ ही सदस्यता अभियान और बूथों के चुनाव को लेकर चर्चा करने के लिए शनिवार को भाजपा कार्यालय में बैठक की गई। बैठक में जिला चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधान सभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सहित कई नेताओं ने सहभागिता की। गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर बूथों के चुनाव होंगे।

जिला चुनाव प्रभारी ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें हर तीन वर्ष बाद चुनाव होते हैं। हम लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव की प्रक्रिया पूरी करते हैं जबकि अन्य दलों में वर्षों से एक ही परिवार का अध्यक्ष चलता आ रहा है। देश में लगभग 22 करोड़ सदस्य पार्टी से जुड़ चुके हैं और यह सदस्यता निरंतर बढ़ती चली जा रही है। करनाल जिले की सदस्यता दो लाख 62 हजार 275 हो चुकी है, जिसमें करनाल विधानसभा क्षेत्र ने अपने निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए सर्वाधिक 86868 सदस्य बनाए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया था जो कि लगभग पूरा हो गया है। बूथ अध्यक्ष के चुनाव के बाद बूथ समिति के चुनाव और उसके बाद मंडल के चुनाव होंगे, उसके बाद जिला के चुनाव होंगे, बूथों के चुनाव के बाद शक्ति केंद्र का निर्माण होगा।

विधानसभा स्पीकर एवं घरौंडा विधायक हरविंद्रर कल्याण ने कहा कि जिले की टीम ने हमेशा अपने लक्ष्य को पूरा किया है और भविष्य में भी सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से असंध के विधायक योगेंद्र राणा, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक भगवान दास कबीर पंथी, पूर्व उद्योग मंत्री शशि पाल मेहता, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस कर रही झूठ की राजनीति : ज्ञानचंद

भाजपा के जिला चुनाव प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती रही है, झूठ की राजनीति कर रही है। जब हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो रहे थे तो कांग्रेस ने परिणामों की घोषणा भी पहले ही करके अपनी सरकार का गठन भी कर लिया था, यहां तक विभागों का बंटवारा भी कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें