फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुक शॉप बंद और एसी, कूलर व पंखे की बिक्री पर फिर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में मिली ढील के पहले ही दिन सड़कों पर कुछ लोगों ने भारी भीड़ कर दी। जिसके परिणामस्वरूप प्रशासन को एक बार फिर सख्ती करनी पड़ी। मंगलवार को डीसी निशांत कुमार यादव ने नए आदेश जारी कर एक बार फिर किताबें वितरण करने वाली सभी दुकानों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही एयर कंडीशनर्स, कूलर और पंखे की बिक्री पर भी रोक लगा दी है। डीसी ने कहा कि न ही किताबों की होम डिलीवरी होगी न इन बिजली उपकरणों की बिक्री व इससे संबंधित रिपयेरिंग की दुकानें खुलेंगी। यह आदेश उन्होंने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जारी किए हैं।
विज्ञापन

30 दुकानें होम डिलीवरी को थी अधिकृत, लेकिन लोग वहीं पहुंचने लगे
प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले चरण में पांच बुक्स शॉप और पांच स्टेशनरी की दुकानों को अधिकृत किया था। इसके बाद दूसरे चरण में बुक सेलर एसोसिएशन के आह्वान के बाद जरूरत महसूस करते हुए 25 और बुक्स शॉप को अधिकृत किया गया था। सभी को व्हाट्स एप या कॉल पर ऑर्डर लें, होम डिलीवरी देने के ही आदेश थे। लेकिन कई जगह स्थिति कुछ और ही दिखाई दी। लोग खुद भी किताबों व स्टेशनरी की खरीद करने के लिए पहुंचने लगे थे। इधर, बिजली उपकरण की दुकानों पर भी पंखे और कूलर की खरीद व रिपेयरिंग के नाम पर भी कई लोग जाते हुए दिखाई देने लगे थे।
कई चौकों पर बनी थी जाम की स्थिति
लॉकडाउन 2.0 में लोगों को राहत देते हुए सरकार के आदेश पर प्रशासन ने सोमवार को कई जरूरी सेवाओं को खोल दिया था। लोगों को राहत देने के लिए कई दुकानें भी खुली थी। ऐसे में सुबह शहर में कई लोग एक साथ सड़कों पर उतर आए। कई चौकों पर वाहनों की कतारों से जाम की स्थिति भी बनी। जिसे देखकर लग रहा था कि लॉकडाउन खत्म हो गया हो। हालांकि थोड़ी ही देर बाद अलर्ट हुए प्रशासन ने व्यवस्था को संभाल लिया और दोपहर बाद सड़कें खाली दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें