संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए रिफाइनरी इंजीनियर का शव शनिवार को सोनीपत के समीप नहर से मिल गया है। पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में तेलंगाना व हाल निवासी रिफाइनरी टाउनशिप निवासी निकिता बुक्का ने बताया था कि उसका पति वेंकटेश 16 अप्रैल को रात बाइक पर सवार होकर मीटिंग में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। आसपास तलाश की तो उसकी बाइक नहर किनारे मिली। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की तो उसका शव सोनीपत के समीप नहर से बरामद हुआ।