करनाल। हलवाना स्थित संत निरंकारी भवन में संत निरंकारी मिशन की ओर से 26 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। ब्रांच के मुखिया भजन सिंह ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिकता के जरिये मानव जीवन का कल्याण कर रहा है। साथ ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते हुए मानव कल्याण के कार्य कर रहा है। संवाद
लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दी दवाइयां
करनाल। मानव सेवा संघ के प्रांगण में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें लगभग 20 लोगों की जांच की गई। शिविर में अर्पणा ट्रस्ट अस्पताल के डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की और उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की। साथ ही शिविर में जो मरीज आंखों के ऑपरेशन के लिए उपयुक्त पाए गए, उन्हें नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए अर्पणा ट्रस्ट अस्पताल भेजा गया। कार्यक्रम में एडवोकेट डॉ. भगत राम खंडवाल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से अगला नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 2 फरवरी को मानव सेवा संघ के प्रांगण में आयोजित होगा। मोहिंदर नरवाल, राजेंद्र और हर्ष आदि उपस्थित रहे। संवाद