फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निसिंग से बरास जाने वाली सड़क से उखाड़े ब्लॉक

Thu, 11 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। नगरपालिका ठेकेदार ने निसिंग से बरास को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क को निसिंग के गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास से जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया। सूचना मिलते ही विभाग के जेई जगबीर सिंह पहुंचे और सड़क का निर्माण कार्य रुकवाया। इसके बाद उखाड़े गए सड़क के ब्लॉक दोबारा लगाने की बात कही। जेई जगबीर ने बताया कि यह सड़क मार्केटिंग बोर्ड से लोक निर्माण विभाग को 2016-17 में सौंपी थी। उन्होंने बताया कि इस सड़क से उखाड़े गए ब्लॉकों को नगरपालिका विभाग का ठेकेदार उठा कर ले गया है, जिसकी सूचना नगरपालिका जेई रवि भार्गव व एमई जयदेव शर्मा को दी गई है। वहीं, दूसरी ओर स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन पर सरकारी मानकों को दरकिनार कर जनता के पैसों का दुरूपयोग करने का आरोप लगया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें