मूनक। ब्लॉक समिति के अध्यक्ष दीपक राणा का वीरवार सुबह पांच बजे अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। दीपक राणा पानीपत ग्रामीण विधानसभा के अंतिम गांव ददलाना से ब्लॉक समिति के सदस्य चुने गए थे। इससे पहले वे गांव के सरपंच रह चुके थे। अपने सादे स्वभाव और मेहनती कार्यशैली के कारण उन्हें बाद में ब्लॉक समिति का अध्यक्ष बनाया गया। परिजनों के अनुसार, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोपहर को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद