फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

Fri, 02 Jan 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नववर्ष के पहले दिन बाबा श्याम ट्रस्ट की मित्र मंडली के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर उन्हें सर्दी से राहत पहुंचाई। इस अवसर पर एडवोकेट विनय मलिक ने कहा कि नववर्ष केवल जश्न मनाने का नाम नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग की सेवा कर उन्हें राहत पहुंचाना ही सच्ची शुरुआत है। उन्होंने कहा कि जहां आज लोग नववर्ष के मौके पर महंगे होटलों और क्लबों में अनावश्यक खर्च करते हैं, वहीं बाबा श्याम ट्रस्ट की मित्र मंडली जरूरतमंदों की सेवा को ही अपना संकल्प मानती है। इस अवसर पर डॉ नीरज कुमार,डॉ. अंकित शेरावत, डॉ. चिंतन, डॉ. विशाल और डॉ. रवि के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें