फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर नर्सिंग स्टाफ ने जताया विरोध

Thu, 16 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर नर्सिंग स्टाफ ने जताया विरोध - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर बुधवार से शहर के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ काली पट्टी बांधकर ड्यूटी दी। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। गौरतलब है कि मांगों को मनवाने के लिए नर्सिंग स्टाफ ने मंगलवार को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर सुरेंद्र कश्यप, उपायुक्त, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन देकर अपनी मांगों के बारे में अवगत करवाया था।
विज्ञापन


नर्सिंग एसोसिएशन की प्रधान भारती ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का नर्सिंग स्टाफ काले बिल्ले लगाकर अपना काम भी करेंगे व शांतिपूर्वक अपना रोष भी प्रकट करेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ में अधिकतर महिला कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू कर नर्सिंग स्टाफ को उसका लाभ दिया जाए।

केंद्र के समान वेतन दिया जाना चाहिए व सभी भत्ते दिए जाने चाहिए जैसे कि नर्सिंग भत्ता, वर्दी भत्ता, न्यूजपेपर भत्ता, क्रिटिकल केयर, रिस्क व उच्च शिक्षा भत्ता दिया जाना चाहिए। रोष प्रदर्शन में उमा, सुमन मान, सुदेश, रीना, वीना रंगा, संतोष, आरती व सरोज सहित अन्य स्टाफ नर्स मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें