फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में हंगामा

Fri, 31 Jan 2014 01:09 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम में वीरवार को आयोजित भाजपा के लोकसभा सदस्यों के चयन के लिए की गई वोटिंग में जमकर हंगामा हुआ और भाजपा कार्यकर्ता वोटिंग को बीच में ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन में उपस्थित अधिकारियों श्याम सिंह राणा, पवन सैनी व धर्मवीर डागर पर आरोप लगाया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करते हुए अपने चहेतों को ही वोटिंग पेपर उपलब्ध करवाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मत पत्रों पर कोई क्रमांक संख्या भी नहीं थी।

इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी रोष उत्पन्न हो गया। वह एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने लगे। इससे तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। इसे देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता बैठक को छोड़कर वहां से निकलने लगे। इस पर बाहर से आए वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने बुझाने की बहुत कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन वे अपने प्रयासों में सफल न हो सके और कार्यकर्ता अपने घरों को चले गए, वहीं भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी देवराज राजू ने बताया कि पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, ताकि क्षेत्र के लोगों की लोकसभा के चुनावों के बारे में राय ली जा सके।

बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ : सैनी
भाजपा चिकित्सा सेल के प्रदेशाध्यक्ष पवन सैनी से बातचीत की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि ऐसी बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ है और कार्यकर्ता किसी भी बात के कारण नाराज हो गए हैं, उन्हें जल्द ही मना लिया जाएगा।


कार्यकर्ताओं को नहीं होने दिया जाएगा नाराज
भाजपा लोकसभा के सह प्रवक्ता भारत भूषण भारती ने कहा कि वह इस घटना की पूरी जानकारी लेकर कोई कदम उठाएंगे और किसी भी कार्यकर्ता को नाराज नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें