फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Thu, 05 Feb 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा के राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमेटी चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि संसद के मकर द्वार पर कांग्रेस के सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी वहां से विपक्ष के नेता रवनीत सिंह बिट्टू गुजरे। उनको देख राहुल गांधी ने कहा कि देखो, एक गद्दार यहीं से गुजर रहा है। हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी सदस्य गुलाब सिंह, अमर जीत बावा प्रधान मॉडल टाउन गुरुद्वारा, वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, जिला महामंत्री सुभाष कश्यप, मानव पुरी, जिला मीडिया प्रभारी डाॅ. अशोक कुमार व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें