करनाल कैथल मार्ग पर खड़े वाहनों का चालान करते पुलिस कर्मी। संवाद
निसिंग। थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मुख्य बाजार में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस की रिकवरी वैन ने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े 22 वाहनों को उठाकर चालान किए और कुल 1500 रुपये का जुर्माना लगाया। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि निसिंग के मेन बाजार से होकर गुजरने वाला स्टेट हाइवे हर समय व्यस्त रहता है। इसके बावजूद बाजार आने वाले लोग वाहन सड़क पर खड़े कर देते हैं, जिससे बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है। थाना प्रभारी ने दुकानदारों से भी अपील की कि वे सामान बाहर सड़क तक न फैलाएं। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।