फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाजपाइयों ने लड्डू और जलेबी बांटकर मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीफ व्हीप व विधायक रामकुमार कश्यप को खिलाए लड्डू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इंद्री। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई भाजपा की जीत का स्थानीय बजाज पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने चीफ व्हीप व विधायक रामकुमार कश्यप को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की नीतियों और कुशासन से दुखी होकर भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दिलाई है। इस मौके पर उनके साथ भाजपा की वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जलेबी बांटकर मनाई खुशी

निसिंग। भाजपा की दिल्ली में चुनाव की मतगणना के रुझानों के आए परिणामों के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर है। शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद राणा, जनक पोपली व पार्षद लब्बू जांगड़ा ने तीन राज्य में भाजपा की जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलेबी बांट खुशी मनाई। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद राणा ने कहा कि भाजपा की दिल्ली में भारी जीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश व दिल्ली की जनता को दी हुई गारंटी की जीत हुई है। इस मौके पर रविंद्र शर्मा, राणा कपूर, ऋषि राज शर्मा,सुशील पंवार, अशोक प्रजापत मौजूद रहे। ..... संवाद
विज्ञापन



भाजपा की जीत में कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान : जगमोहन आनंद
करनाल । दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के लिए करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने खुशी जाहिर की और दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया। विधायक ने कहा कि इस जीत में हरियाणा के कार्यकर्ताओं का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। दिल्ली की जनता ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को समझा है और भाजपा को करीब दो तिहाई बहुमत से दिल्ली विधानसभा में विजय दिलाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें