फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मॉडल टाउन में बिंद्रा अस्पताल सील

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भवन निर्माण अपनी हद में ही कराएं। भवन के आगे लंबे-लंबे रैंप बनाना भी अनधिकृत निर्माण की श्रेणी में आएगा। इसे नगर निगम शिकायत मिलने पर ध्वस्त कर देगा। नगर निगम ने ऐसे लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई शुरू कर दी है और ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया जा रहा है। नगर निगम ने मंगलवार सुबह शहर के बिंद्रा अस्पताल को सील कर दिया। अनधिकृत निर्माण को लेकर नगर निगम को मिली शिकायत पर निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि नगर निगम की डीटीपी टीम ने शहर के मॉडल टाउन में छोटी बाजार क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कार्रवाई करके बिंद्रा अस्पताल के भवन को सील कर दिया है।
निगमायुक्त ने बताया कि इस भवन को लेकर नागरिकों की ओर से नगर निगम को शिकायतें दी गई थी, यह भी बताया था कि ये भवन बिना नक्शा पास कराए अनधिकृत रूप से बनवाया गया है। शिकायतों को संज्ञान में लेने के बाद नगर निगम ने बिंद्रा अस्पताल के मालिक को कथित अनियमितताओं का नोटिस दिया गया था लेकिन अस्पताल के मालिक ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। न ही कोई कार्रवाई की। इसलिए मंगलवार को उप निगमायुक्त अरुण भार्गव के नेतृत्व में निगम की टीम ने अस्पताल भवन को सील कर दिया है। उनके साथ सहायक नगर योजनाकार संदीप राठी, भवन निरीक्षण विकास अरोड़ा तथा पुलिस बल भी था। इस कार्रवाई में किसी का विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने चेतावनी दी कि अनाधिकृत निर्माण को लेकर जो भी शिकायतें नगर निगम में आएंगी, उन पर अवश्य कार्रवाई की जाएगी। भवन मालिकों को अपने अधिकार क्षेत्र में ही भवन की सीमा रखनी चाहिए, उससे बाहर नहीं जाना चाहिए। आवास के आगे बड़े-बड़े रैंप बनाना भी अनाधिकृत निर्माण की श्रेणी में आता है, ऐसी शिकायतों पर भी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। अन्यथा इस तरह की जानकारी मिलने पर निर्माण को गिरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें