फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी के तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोरी के तीन आरोपियों को काबू कर चोरी की 6 बाइक बरामद की हैं। एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज उप निरीक्षक रोहतास ने बताया कि उनकी सहयोगी टीम ने 2 मई को आरोपियों जसविंदर निवासी आनंद विहार करनाल व संदीप निवासी गांव ददलाना थाना मतलौडा जिला पानीपत को सूचना पर चोरी की एक बाइक सहित इंद्री रोड से काबू किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा बाइक चोरी की दो और वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बाइक चोरी की तीनों वारदातें थाना सिविल लाइन, थाना शहर व थाना सेक्टर 32-33 करनाल में की थी। तीसरा आरोपी अंकुश निवासी गली नंबर एक शिव कॉलोनी जिला करनाल को चोरी की बाइक सहित नेवल रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने भी बाइक चोरी की दो और वारदातों का खुलासा किया जो बरामद कर ली हैं। आरोपी अंकुश ने तीनों वारदातों को थाना सेक्टर 32-33 व थाना शहर करनाल में अंजाम देने का खुलासा किया। खुलासा हुआ कि आरोपी अंकुश पहले भी 2016 में बाइक चोरी के एक मामले में पकड़ा गया था व आरोपी संदीप दुष्कर्म व चोरी के एक मामले में जेल में सजा काट चुका है। जिसमें आरोपी फिलहाल जमानत पर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें