फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ट्राॅली से अचानक टकराई बाइक युवक की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बुटानखेड़ी में सड़क पर खड़ी ट्राॅली से एक बाइक टकरा गया। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

इंद्री थाना पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीबीपुर जाटान निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह और उसका दोस्त ओमप्रकाश भादसों शुगर मिल में काम करते हैं। वे सुबह छह बजे ड्यूटी से घर लौट रहे थे। बाइक ओमप्रकाश चला रहा था। जब वे बुटानखेड़ी के समीप पहुंचे तो बस अड्डे पर एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिसके पीछे दो ट्राॅलियां थीं। उस पर कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था।
विज्ञापन

उनकी बाइक अचानक एक ट्राॅली से टकरा गई। जिससे ओमप्रकाश के कान से खून बहने लगा। वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का इकलौता बेटा विदेश में रहता है। उसके आने के बाद ही संस्कार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें