करनाल। हांसी चौक पर दोस्त के झगड़े में गए एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हांसी चौक निवासी सूरज ने बताया कि रात को 9:30 बजे शुभम मेरे घर आया और बोला कि उसका झगड़ा हुआ है। मेरे साथ चल। जब वह उसके घर गया तो उसकी पत्नी ने उसे घर वापस जाने को कहा। जब वह अपने घर वापस जाने लगा तो एक बाइक उसके पास आकर रुकी और बाइक पर सवार युवकों के हाथों में तलवार, चाकू व ईंटें थी। उन्होंने उसपर हमला बोल दिया और उसे घायल कर दिया। संवाद