करनाल। गोबिंदगढ़ गांव में गेहूं के खेत में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गोबिंदगढ़ निवासी मेहर सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को सतविंद्र सिंह ने उसके गेहूं के खेत में आग लगा दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। संवाद