करनाल। कैथल राजमार्ग पर पिंगली चौक के पास बाइक सवार दंपती को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिचौलिया निवासी रानी की डंपर के कुचलने से माैत हो गई व पति गोपाल की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में लिया। महिला के शव को मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया दिया। महिला के भाई अंकित शर्मा ने बताया कि उसकी बहन रानी अपने पति गोपाल के साथ पिचौलिया से करनाल आ रहे थे। यहां गोपाल अपने भाई का हाल चाल जानने के लिए आया था। जैसे ही वे पिंगली चौक पर पहुंचे तो पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी बहन की मौके पर ही मौत हो गई और गोपाल को गंभीर चोट लगी है। रानी के पास दो छोटे बच्चे हैं। ब्यूरो