फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जीएसटी को बताया था गब्बर टैक्स : पराग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जीएसटी लागू करने पर जिला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पराग गाबा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वर्ष 2017 में ही साफ शब्दों में कहा था कि जिस रूप में जीएसटी लागू किया जा रहा है, वह गब्बर सिंह टैक्स है। इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। पहले सरकार ने ऊंची दरें लगाकर महंगाई को और बढ़ाया और जब जनता का गुस्सा फूटा तो मजबूरी में कुछ वस्तुओं पर दरें घटानी पड़ीं। भाजपा सरकार का यह कदम सिर्फ चुनावी लाभ के लिए था न कि जनता की सुविधा के लिए। यह बातें उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में कही। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें