करनाल। सेक्टर-32 में नूर महल चौक पर बाइक सवार एक युवक का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। पुलिस को दी शिकायत में अजय निवासी मधुबन ने बताया कि 22 अगस्त की रात वह अपने घर मोबाइल पर बात करता हुआ जा रहा था तभी उसके पीछे एक बाइक पर दो युवक आए और मोबाइल छीनकर भाग गए। सेक्टर-32 थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद