फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक सवारों ने छात्र से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
निगदू। रास्ता पूछने के बहाने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आठवीं कक्षा के छात्र से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फौजी पेट्रोल पंप निगदू गांव निवासी रामबीर ने निगदू थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा गीता विद्या मंदिर में पढ़ता है। पांच जनवरी को उसका बेटा मोहित टीएफसी जिम से चाबी लेने के लिए गया था।
विज्ञापन

करीब साढ़े आठ बजे वह फौजी पेट्रोल पंप के पास खड़ा था तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक निगदू बस अड्डा की तरफ से आए और उसके बेटे से कारसा गांव का रास्ता पूछा, जब उसका बेटा रास्ता बताने लगा मोटरसाइकिल पर बैठे युवक मोबाइल फोन छीनकर नीलोखेड़ी की तरफ भाग गए। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें