फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रेलवे स्टेशन चौक से अंडरपास तक बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1.40 करोड़ की लागत से अंडरपास पर लगेगा शेड, विधायक ने किया शिलान्यास
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा। रेलवे स्टेशन चौक से अंडरपास तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को गड्ढों से राहत मिलेगी। वहीं अंडरपास पर भी शेड का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य पर करीब 1.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विधायक हरविंदर कल्याण ने शनिवार को शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि शेड का निर्माण होने से ग्रामीणों व शहर के लोगों की बड़ी समस्या का निदान होगा। लगभग 70 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कार्य भी करवाया जाएगा। विधायक कल्याण ने अधिकारियों से कहा कि शेड का कार्य समय सीमा में पूरा कराएं। विदित हो कि काफी वर्ष पहले रेलवे अंडरपास का निर्माण कराया गया था, लेकिन उस समय अंडरपास पर शेड का निर्माण नहीं कराया गया था। जिससे बारिश में अंडरपास में कई फुट पानी जमा हो जाता था। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि शेड का निर्माण होने के बाद लोगों की पुरानी मांग पूरी हुई हैं, शेड के नीचे लाइटें व अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी। विधायक ने कहा कि शेड निर्माण करवाने के लिए पहले भी कार्य शुरू कराने की रूपरेखा तैयार की गई थी, लेकिन किसी कारणवश दोबारा रिवाइज करवाना पड़ा।
विज्ञापन


गांवों और कॉलोनियों को मिलेगी राहत
अंडरपास पर शेड का निर्माण होने के बाद लगभग 30 गांवों व 10 कॉलोनी के लोगों को जल भराव से निजात मिलेगी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसई दलेल सिंह, भाजपा नेता लाला सोहन लाल, नगर पालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, पार्षद अमित गुप्ता, सोमनाथ प्रजापति,अमनदीप सिंह, अश्विनी राणा ,बलविंदर सिंहमार, जय नारायण, लखविंदर सिंह,पार्षद प्रतिनिधि कपिल राणा, पंकज गुलाटी, जयभगवान सेन, पवन जैन, सुरेंद्र जैन और राजकुमार पालीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें