इंद्री। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास अज्ञात लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नगला रोड़ान निवासी रामपाल ने बताया कि रविवार को वह अचार बेचने के लिए शहर आया था। तभी उसके मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया और उसे रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बुलाया। वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो वहां मौजूद तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और भाग गए। संवाद