फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: एक्सिस बैंक के एटीएम में चोरी के आरोपी नहीं पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 फरवरी की अलसुबह एटीएम तोड़कर ले गए थे 6.69 लाख रुपये
विज्ञापन

- वारदात में गैस कटर, मंकी कैप और वॉकी-टॉकी का किया था इस्तेमाल

फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। माल रोड स्थित एक्सिस बैंक के दो एटीएम तोड़कर 6.70 लाख रुपये की चोरी करने वाले आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 17 फरवरी की अलसुबह तीन बजे चार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने वारदात के दौरान मोबाइल के बजाय वॉकी-टॉकी से बात की और हाथों में दस्ताने डालकर सिर्फ छह मिनट में वारदात कर फरार हो गए। जबकि 50 मीटर की दूरी पर पुलिस थाना था।
यह था मामला
सीसीटीवी की फुटेज में दिखाई दे रहा था कि चार चोर अल सुबह ठीक 2.52 मिनट पर बैंक के बाहर आए और चारों के पास आपस में बातें करते के लिए फोन की बजाय वॉकी-टॉकी है। जिसमें दो चोर गैस वैल्डिंग मशीन, वॉकी-टॉकी व हाथों में दस्ताने डालकर एटीएम मशीन के बूथ के अंदर जाते हैं और दो चोर बाहर ही सड़क के दोनों तरफ छिपकर बैठ जाते हैं। जिससे किसी भी आपात स्थिति में बूथ के अंदर गए अपने साथियों को बचाया जा सकें। सभी ने वारदात के दौरान मुंह पर नकाब पहने हुए थे। जिससे उनकी पहचान न हाे सकें। वारदात से पहले उन्होंने बाहर लगा सीसीटीवी तोड़ा और गेट बंद कर गैस वैल्डिंग मशीन से पहले दरवाजे और बाद में मशीन को काटते है और उनमें रखे रुपये निकालकर बैग में रखकर फरार हो जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन -
एटीएम चोरी की वारदात में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए सीआईए-वन की टीम को जांच सौंपी गई है। पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर पूछताछ कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शशांक कुमार सावन, एसपी, करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें