करनाल। काछवा रोड पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका एक पैर व एक हाथ टूट गया। पुंडरक गांव निवासी राजपाल ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह दोपहर को बाइक लेकर करनाल के लिए चला था। जब वह काछवा रोड स्थित मिलन होटल के सामने पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के कारण वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। ट्रक के नीचे आने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। कुछ देर बाद उनका भाई सेठपाल मौके पर आया और एंबुलेंस की मदद से उसे नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां से परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद