फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सड़क हादसे में बाइक सवार श्रमिक की माैत, एक घायल

विज्ञापन
ओकिल फाइल फोटो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। ब्रह्मानंद चौक के पास सुबह करीब 5 बजे मंडी की ओर जा रही एक बाइक पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे 35 वर्षीय ओकिल की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला ओकिल जिले की मंडी में फल की दुकान पर काम करता था। रोज की तरह वह सुबह दुकान खोलने निकला था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से बाहर गया था और लौटकर सीधे मंडी जा रहा था। उसके साथ उसका एक दोस्त भी बाइक पर सवार था। दोनों काम पर पहुंचने की जल्दी में थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह सफर आखिरी साबित होगा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रहे ट्रक ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन ओकिल की हालत गंभीर बनी रही और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके साथी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ओकिल की पत्नी और उसके चार छोटे बच्चे बेगूसराय में ही रहते हैं। उसका सबसे बड़ा बच्चा 9 वर्ष का है। दो बेटे और दो बेटियों के सिर से अब पिता का साया उठ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार करनाल के लिए रवाना हो गया। पड़ोसियों के अनुसार ओकिल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था और बच्चों की पढ़ाई व बेहतर भविष्य के लिए दूर रहकर मेहनत कर रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच अधिकारी रामवीर ने बताया कि मामले में ट्रक कि पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें