फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर गांव गांगर के समीप बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे चाचा की मौत हो गई और भतीजा घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गांगर निवासी ऋषिपाल ने बताया कि वह गांव के ही सरकारी स्कूल में चौकीदार है। चाचा पाला राम और वह बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए करनाल जा रहे थे। जैसे ही सर्विस लाइन पर चढ़े उनकी मोटरसाइकिल को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए। उसका चाचा ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद राहगीर वहां एकत्रित हो गए। उन्होंने घायल अवस्था में उसे व चाचा को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें