करनाल। इंद्री के गांव समौरा में बाइक सवार ने 6 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची की मौत हो गई। गांव बीबीपुर जाटान निवासी कुंदन ने बताया कि वह पंजाब के जिला जालंधर के गांव कोठा का रहने वाला है और प्रदीप के ट्यूबवेल पर बच्चों सहित रहता है। 21 अक्तूबर सुबह करीब 8 बजे वह पत्नी के साथ मजदूरी के लिए गांव बीबीपुर जाटान जा रहा था। उसकी बेटी नेहा भी उनके साथ थी। समौरा जाने वाली सड़क पर एक बाइक चालक ने उसकी बेटी को टक्कर मार दी। जिससे उसकी बेटी का सिर सड़क पर जा लगा। वह उसे अस्पताल लेकर गया तो वहां से उसकी बेटी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी बेटी ने दम तोड़ दिया। संवाद