फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में बाइक सवार मजदूर की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मूनक। बाल राजपूताना गांव निवासी रणधीर सिंह (52) की रविवार रात को 11 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए निकले थे। सोमवार सुबह उनका शव गांव के पास सड़के किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। बाइक पास में पड़ी थी। अन्य वाहन के टुकड़े पड़े होने से हादसे की बात कही जा रही है।
मूनक थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भाई जयवीर ने बताया कि रणधीर पानीपत रिफाइनरी में मजदूरी करते थे। रविवार को रात को बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए पाढ़ा गांव की तरफ गए थे। वापस नहीं लौटने पर परिजन आसपास खोजबीन कर रहे थे। सुबह गांव के व्यक्ति ने सूचना दी कि रणधीर का शव गांव के नजदीक कॉलोनी के पास गड्ढे में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणधीर की छाती और सिर में चोट के निशान थे। घटनास्थल पर अन्य किसी वाहन के टूटे हुए हिस्से भी मिले। मूनक थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे के दोषी वाहन चालक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें