घरौंडा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घरौंडा थाना पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बरसत गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका 30 वर्षीय बेटा हरभजन सिंह नौ जुलाई को रात करीब 11 बजे बाइक पर कोहंड की तरफ जा रहा था। रेस्ट हाउस के पास अज्ञात वाहन ने बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। करनाल के एक निजी अस्पताल में बेटे का इलाज चल रहा है। संवाद