असंध। सालवन गांव स्थित एक मजदूर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी, घड़ी व मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सालवन गांव निवासी धर्मबीर ने सालवन पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई को वह सुबह आठ बजे अपने मकान का ताला लगाकर मजदूरी करने चला गया था। दोपहर करीब एक बजे घर खाना खाने के लिए वापस आया तो मकान का ताला टूटा मिला। घर से 13 हजार रुपये, घड़ी व स्मार्ट फोन गायब मिला। संवाद