फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसों में बाइक सवार किसान की माैत बस के परिचालक सहित 8 हुए घायल

विज्ञापन
इंद्री डंपर के नीचे आने से बाइक सवार व्य​क्ति की मौत। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। शहर में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर दो सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, 8 लोग घायल हैं। लाडवा इंद्री मार्ग स्थित उमरी मोड़ पर हुए हादसे में डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार किसान रणबीर की माैत हो गई। शहीदी चौक पर रोडवेज बस और रेत से भरे ट्राॅला की आमने-सामने की टक्कर होने से बस के परिचालक सहित आठ लोग घायल हो गए।
पहला हादसा लाडवा-इंद्री मार्ग स्थित उमरी मोड़ के नजदीक शाम को 4 बजे हुआ। उमरी गांव निवासी किसान रणबीर (55) बाइक पर किसी काम से इंद्री आ रहे थे। बाइक को लाड़वा की ओर तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने चपेट में ले लिया। रणबीर की माैके पर माैत हो गई। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन को माैके पर ही छोड़कर भाग गया। इंद्री थाना के जांच अधिकारी राजा राम ने बताया कि पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा इंद्री के न्यायिक परिसर के सामने स्थित शहीदी चाैक पर दोपहर करीब 2 बजे हुआ। रोडवेज के करनाल डिपो की बस करनाल से इंद्री पहुंची थी, मोड़ पर लाडवा की ओर से आ रहे रेत से भरे ट्राॅले से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस के परिचालक मनीष, यात्री प्रवीन, मंगली, सुभाष, हरित देव, महिला गुरंवत काैर, कनिका, ओमदेवी, अनुपमा घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दी गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-

दोनों चाैक पर ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग

इंद्री शहर में प्रवेश करने के यही दोनों रास्ते हैं। अक्सर दोनों पर दुर्घटनाएं होती रहती है। शहरवासियों की लंबे समय से यहां ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाने की मांग कर रहे हैं। स्थानीय निवासी विजय, संजीव, अमित, राजेश, विक्की का कहना है कि अगर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगी हों तो ऐसी दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें