फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो अन्य घायल

विज्ञापन
1004 मृतक कृष्ण कुमार का फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। शुक्रवार की देर शाम करीब 7:30 बजे कैथल-असंध मार्ग पर गांव खेड़ीसर्फ़ली के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार डंपर ने सामने जा रही बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच सामने आ रही एक अन्बाय इक भी डंपर से टकरा गई, जिस पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को असंध के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
असंध के वार्ड-15 निवासी कृष्ण कुमार शुक्रवार की देर शाम कैथल से गांव लौट रहे थे। कैथल-असंध रोड पर गांव खेड़ीसर्फ़ली के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार डंपर पीछे आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। कृष्ण कुमार की माैके पर ही माैत हो गई। एक अन्य बाइक भी डंपर से टकरा गई। इस पर सवार गांव बस्सी निवासी अभिषेक और राजेश को असंध के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया और छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

हादसे की सूचना के बाद मृतक कृष्ण की पत्नी मौके पर पहुंची। उसने बताया कि कृष्ण कैथल में ड्राइवरी का काम करता था। करीब आधे घंटे पहले फोन पर बात कर कैथल से चलने की कही थी लेकिन अचानक हादसे की सूचना मिली है। पत्नी ने बताया कि उनकी एक साल की बेटी है। थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। मृतक के शव को मोर्चरी हाऊस में रखवा दिया है। अज्ञात डंफर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

1004 मृतक कृष्ण कुमार का फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें