करनाल। ब्याना गांव के समीप एक ट्रक चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में नगला रोडान निवासी श्याम लाल ने बताया कि उसका छोटा भाई जितेंद्र और उसका दोस्त रविंद्र बाइक पर सवार होकर किसी काम से चोरपुरा जा रहे थे। ब्याना गांव के मोड़ पर एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनों घायल हो गए। उन्हें राहगीरों ने अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसके भाई जितेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है। संवाद