फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: हादसे में बाइक सवार की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। काछवा पुल के समीप एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में गांव अब्दुल्लापुर निवासी दीपक ने बताया कि वह चालक है। हर रोज गांव से कैथल काम के लिए जाता है। सुबह वह बाइक से कैथल जा रहा था। उसके आगे भी एक बाइक सवार चल रहा था। जब वह काछवा पुल से आगे चले तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने उस बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। राहगीरों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उसका नाम जतिन है और वह शिव कॉलोनी में रहता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें