करनाल। असंध के गंगाटेहड़ी गांव के समीप एक ट्राले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जींद के गांव भोंसला निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह थ्रीव्हीलर चलाने का काम करता है। मंगलवार दो बजे उसका पड़ोसी अमरजीत उसके पास आया और कहने लगा कि उसके भाई विजेंद्र की गंगाटेहड़ी गांव के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई है। उसका भाई पानीपत में काम करता था, वह बाइक पर घर आ रहा था। गंगाटेहड़ी गांव के समीप एक ट्राले ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। संवाद