निसिंग। राष्ट्रीय राजमार्ग 709ए पर कतलाहेड़ी गांव के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गुल्लरपुर निवासी नीरज (31) की मौत हो गई। जुंडला चौकी पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक नीरज के भाई कार्तिक ने बताया कि शनिवार की सुबह गांव जुंडला से नीरज बिजली की मोटर के लिए बैल्ट लेने गया था। बैल्ट लेकर जब वह कतलाहेड़ी गांव में रजवाहे के समीप पहुंचा, तो असंध की तरफ से आ रही तेज रफ्तर रोडवेज बस ने सीधी टक्कर मारी दी, जिससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें नजदीकी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नीरज के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।