फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नेवल के पास वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार बड़ागांव निवासी संदीप (30) की मौत हो गई। करनाल शहर में प्राइवेट नौकरी करने वाले संदीप सोमवार की शाम को काम से अपने घर लौट रहे थे। टक्कर से वह बाइक से सड़क पर गिरे। सिर में चोट आने पर बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन

राहगीरों ने उन्हें कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मंगलवार को इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। परिवार के सदस्य सुरेंद्र ने बताया कि संदीप शादीशुदा थे। उनकी की एक बेटी है। उनके सिर में ज्यादा चोट आने से हालत गंभीर हो गई थी। परिवार की जिम्मेदारी संदीप पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें