करनाल। दो मामलों में खाताधारकों के खातों से ऑनलाइन 63 हजार 100 रुपये उड़ा लिए। मॉडल टाउन निवासी प्रवीन नंदा के खाते से ऑनलाइन माध्यम से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। उसने रविवार को सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया। नंदा के अनुसार पिछले दिनों उसके खाते से राशि निकाली गई है। मामले की जांच का जिम्मा मॉडल टाउन पुलिस चौकी को दिया है। दूसरे मामले में सेक्टर 45 सीएचडी सिटी निवासी मीनू के खाते से 43100 रुपये उड़ा लिए। उसने रविवार को नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल पर शिकायत दी। सोमवार को थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अनुसंधान अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।