फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तरावड़ी। फ्लाईओवर के पास रविवार को एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिनमें से एक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बोहला खालसा निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। 15 अक्तूबर को उसका बड़ा भाई सुरेश व दलीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर सर्विस लाइन पर रंबा से गांव बोहला खालसा आ रहे थे। मोटरसाइकिल को उसका भाई सुरेश चला रहा था। दलीप पीछे बैठा था। शाम करीब सात बजे जब वे बस स्टैंड तरावड़ी के पास पहुंचे तो फ्लाईओवर की तरफ से एक कार चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सुरेश को मृत घोषित कर दिया। दलीप की मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें