फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। नमस्ते चौक पर एक चलती कार में भीषण आग लग गई। कार चालक ने सतर्कता दिखाते हुए कार सड़क किनारे रोकी और तुरंत बाहर निकल गया। उसी दौरान चौक से गुजर रही एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार सेक्टर-14 निवासी चंद्र मदान सुबह अपनी पत्नी के साथ सब्जी मंडी में सब्जी व फ्रूट खरीदने गए थे। जब वह सब्जी मंडी से सामान लेकर गाड़ी में अपने घर जा रहे थे, नमस्ते चौक फ्लाईओवर पर कार में स्पार्किंग होने लगी। देखते ही देखते गाड़ी से धुआं उठने लगा। तभी उन्होंने गाड़ी के ब्रेक लगाए और कार से नीचे उतर गए। इसके बाद कार में आग लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें