सड़क हादसे में युवक की मौत
घरौंडा। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पैदल आ रहे दो लोगों को एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको कल्पना चावला मेडिकल में दाखिल कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैथल निवासी मनदीप ने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त को वह अपने मकान मालिक मनोज कुमार निवासी करनाल के साथ घरौंडा आया था और रेलवे फाटक पार से अपना कार्य करके दोनों पैदल शहर की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वे रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे सामने से एक तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मनदीप सिंह की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद