- जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले 10 स्कूलों का चयन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्ण नगरी के 10 स्कूलों के विद्यार्थी मंडल स्तर पर होने वाली विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जल्द प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिला स्तर पर हुई प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की टीमों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।
हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सौजन्य से जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन पीएमश्री जीएमएसएसएसएस में किया गया। जिसमें सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता हुई। दोनों समूहों के 60 स्कूलों के करीब 260 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रत्येक ग्रप की प्रतियोगिता प्रथम चरण स्क्रीनिंग टेस्ट रहा। जिसमें अति लघु प्रश्नों पर आधारित एक लिखित प्रतियोगिता हुई। जिसमें सही उत्तर लिखने पर एक अंक मिला और गलत उत्तर लिखने पर 0.25 अंक अतिरिक्त काटे गए। इस टेस्ट के आधार पर दोनों समूहों में आठ-आठ टीमों का चयन किया गया। जिन्होंने चार चरणों की प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने पर पांच टीमों का चयन किया गया।
प्रश्नोत्तरी के भी चार चरण रहे। प्रश्नोत्तरी, क्रियाकलाप, विजुअल और रेपिड फायर। क्विज में पीपीटी, एक्टीविटी, विडियो, फ्लैश कार्ड व प्ले कार्ड का प्रयोग भी किया गया। संचालन जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा ने किया। इसमें क्विज मास्टर की भूमिका डा. पवन व रिंकू चौधरी ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहन लाल, कंप्यूटर टीचर पुनीत शर्मा, ललित, नीतू कांबोज, डिंपल मौजूद रहे।
इस समूह में ये रहे विजेता
ग्रुप- ए : सीबीएसई स्कूल
- दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 से आयुषी राणा, अद्वित्या और रिहान।
- दयाल सिंह पब्लिक स्कूल से भावना, धैर्य और आयुष
- ओपीएस विद्या मंदिर सेक्टर-13 से भव्य चावला, भानु विरमानी और अतुल
- एमएम पब्लिक स्कूल असंध से शिवानी, ऋतिक मलिक और अशिका सांगवान
- सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल से युविका, हिया और नित्य
ग्रुप -बी : हरियाणा बोर्ड
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा से काजल, वंदना, ज्योति
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगोहा से अरुण, आशीष सैनी, तनुज
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री से देव, हर्ष, ट्विंकल
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौरा से चेतन्या, दीक्षा, रितिका
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिकरी से सोनिया, एकता, अनुज