फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक सवार से मारपीट कर छीनी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। कुंजपुरा से एक निजी अस्पताल में जा रहे एक युवक को रास्ते में झगड़ा देखना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने युवक के साथ ही मारपीट कर 10 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन


प्रजापत मोहल्ला कुंजपुरा निवासी सोनू ने शहर थाना पुलिस को बताया कि उसका ताऊ प्रताप सिंह बीमार होने के कारण अर्पणा अस्पताल मधुबन में भर्ती है। वह अपने ताऊ के इलाज के लिए घर से रुपए लेकर अस्पताल जा रहा था। जब वह सर्विस लाइन से जीटी रोड के नजदीक पहुंचा तो तीन युवका एक व्यक्ति के साथ झगड़ा कर रहे थे। उसने अपनी मोटरसाइकिल रोक ली और वहां पर खड़ा हो गया। तभी उनमें एक लड़का उसके पास आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच अन्य युवक भी वहां आ गए और उसकी जेब से 10 हजार रुपए निकाल कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें