निसिंग। गांव गुनियाना से बस्तली रोड पर मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार 55 वर्षीय गुनियाना निवासी रमेश कुमार की मौत हो गई।
रमेश कुमार सांवत गांव के राजकीय स्कूल में माली के पद पर कार्यरत थे। सोमवार सुबह जब वह गुनियाना गांव से बस्तली वाली सड़क से होते हुए मोटर साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहा थे। रास्ते में मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस व परिजन को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निसिंग थाना पुलिस ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। संवाद