फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मांगों के समर्थन में धरने पर डटे अनुबंध कर्मचारी

Tue, 04 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। रोहतक पीजीआई में ठेका प्रथा और नौकरी से हटाने के उत्पीड़न के खिलाफ अनुबंध कर्मचारी जिला सचिवालय के सामने धरने पर डटे हुए हैं। जून महीने से 1271 कर्मचारी रोहतक पीजीआई में हड़ताल पर हैं। अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन का कहना है कि पीजीआइएमएस रोहतक में अनुबंध आधार पर कार्यरत 1271 कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा खत्म कर सभी अनुबंध कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल करने और हटाए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लेने की मांग के लिए धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही वेतन में कोई बढ़ोतरी की गई। अनेक बार ज्ञापन सौंप चुके हैं फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अमित, सचिन, प्रदीप, देविंदर, उर्मिला, नीलम, सतपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें